गोंदा थाना पुलिस ने ब्राउन शुगर और गांजा के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

सूचना के बाद थाना प्रभारी गोंदा के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: गोंदा थाना (Gonda Police Station) पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तस्कर भोलू मिर्धा को गिरफ्तार किया है।

इसके पास से 13 पुड़िया ब्राउन शुगर (Brown sugar) , गांजा 600 ग्राम, 75 हजार 40 रुपये नकद और छह मोबाईल फोन बरामद किया है।

सदर DSP प्रभात रंजन बरवार ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि हातमा से भोलू मिर्धा नामक व्यक्ति अवैध ब्राउन शुगर और गांजा का खरीद बिक्री कर रहा है।

सूचना के बाद थाना प्रभारी गोंदा के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने छापेमारी कर तस्कर को ब्राउन शुगर और गांजा के साथ गिरफ्तार किया।

Share This Article