दृढ़ इच्छाशक्ति से ही विकसित होंगे व्यापार और उद्योग, गवर्नर सीपी राधाकृष्णन ने…

News Aroma
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

CP Radhakrishnan: राज्यपाल CP राधाकृष्णन (CP Radhakrishnan) ने कहा कि झारखंड में व्यापार और उद्यमिता के विकास की व्यापक संभावनाएं हैं। जरूरत है दृढ़ इच्छा शक्ति की।

यदि सरकार एवं उद्यमी इसको बढ़ाने के लिए दृढ़ इच्छा शक्ति रखते हैं तो निश्चित ही व्यापार एवं उद्योग विकसित होंगे। वे शनिवार को चेंबर भवन पूर्वी सिंहभूम (Jamshedpur) में Chamber of Commerce and Industry को संबोधित कर रहे थे।

Image

राज्यपाल ने कहा कि इनके विकसित होने से झारखंड भी विकसित होगा। विकास कि अवधारणा को फलीभूत करने के लिए विधि-व्यवस्था का होना जरूरी है। विधि-व्यवस्था के ठीक होने से बाहरी निवेशक यहां निवेश करने के लिए इच्छुक होंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड में पर्यटन की भी अपार संभावनाएं हैं। पर्यटन, उद्योग एवं व्यापार को बढ़ावा देने के लिए सड़क मार्ग, रेल मार्ग एवं वायु मार्ग को भी विकसित करना पड़ेगा।

Image

राज्यपाल ने कहा कि MSME के विकास के लिए उद्यमी को नित्य हो रहे बदलाव पर ध्यान आकृष्ट करना पड़ेगा। उन्हें अनुभवी लोगों का साथ लेना पड़ेगा एवं अपने क्षेत्र के विशेषज्ञ उद्यमियों के साथ संयुक्त रूप से उद्यम भी स्थापित करना पड़ेगा। उन्हें बाजार की मांग के अनुसार अपने उत्पादों में विविधता लानी होगी।

Image

साथ ही कहा कि जब वे कायर बोर्ड के अध्यक्ष थे तब उत्पादों में विविधता लाकर एवं ऑस्ट्रेलिया के एक उद्यमी के सहयोग से Marketing कर कायर बोर्ड की आमदनी को कुछ ही सालों में दुगना किया था। आज कुछ स्टार्टअप उद्यमी काफी तेजी से प्रगति कर रहे हैं। हमारे पारंपरिक उद्योगों को भी समय के हिसाब से अपनी कार्य-संस्कृति एवं उत्पाद में बदलाव लाना होगा।

Image

राज्यपाल ने कहा कि आज पूरी दुनिया का वैश्वीकरण हो चुका है और वैश्वीकरण के इस युग में स्पर्धा करने के लिए एक समान दृष्टिकोण रखने वाले लोगों द्वारा साझा प्रयास करने की भी जरूरत है।

उन्होंने कहा कि उद्योग की दिशा में सरकार की नीतियों का भी गहनतापूर्वक अध्ययन करने की जरूरत है। इससे उद्यमी सरकार की प्राथमिकताओं एवं उनके द्वारा दिए जा रहे लाभों के बारे में जान सकेंगे। राज्यपाल ने कहा कि हौसला बुलंद हो तो सफलता अवश्य मिलेगी।

Share This Article