


गिरिडीह: कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद राज्यपाल संतोष गंगवार रविवार को उनके आवास गिरिडीह पहुंचे। यहां उन्होंने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि अर्पित की।





गौरतलब है कि सुदिव्य सोनू के निधन पर झारखंड सरकार ने दो दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। वहीं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन के साथ उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने गिरिडीह पहुंच चुके हैं।
