रांची के ग्रीन प्लेटो पब्लिक स्कूल में नई कंप्यूटर लैब की शुरुआत, छात्रों को मिलेगी डिजिटल शिक्षा की नई सुविधा

ग्रीन पलेटयू पब्लिक स्कूल कांके में नई कंप्यूटर लैब का उद्घाटन, छात्रों को डिजिटल शिक्षा, कोडिंग, इंटरनेट जागरूकता और आधुनिक तकनीक आधारित सीखने के बेहतर अवसर मिलेंगे।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: ग्रीन प्लेटो  पब्लिक स्कूल कांके में छात्रों के लिए डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। बुधवार को स्कूल परिसर में नई कंप्यूटर प्रयोगशाला का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह की शुरुआत रिबन काटकर की गई। इस मौके पर स्कूल के निदेशक अशरफ अली, जीपीपीएस के प्रिंसिपल डॉ. आर.के. दास और क्रिएटिव डिजाइनर राजू वारसी मौजूद रहे। कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षक, छात्र और प्रबंधन से जुड़े सदस्य भी शामिल हुए।

डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा

कार्यक्रम के दौरान स्कूल प्रबंधन ने कहा कि आज के तकनीकी दौर में कंप्यूटर शिक्षा छात्रों के लिए बेहद जरूरी हो गई है। नई कंप्यूटर लैब को इस तरह तैयार किया गया है, जिससे छात्रों को डिजिटल साक्षरता बढ़ाने के साथ-साथ प्रैक्टिकल लर्निंग का बेहतर अवसर मिल सके। यह कंप्यूटर प्रयोगशाला कक्षा 1 से लेकर कक्षा 11वीं तक के छात्रों के लिए उपलब्ध होगी। यहां विद्यार्थी कंप्यूटर एप्लीकेशन, कोडिंग की शुरुआती जानकारी, इंटरनेट जागरूकता और डिजिटल लर्निंग से जुड़े विषयों का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त कर सकेंगे। स्कूल प्रबंधन ने कहा कि शिक्षा में तकनीक के इस्तेमाल को बढ़ावा देकर छात्रों को भविष्य की शैक्षणिक और व्यावसायिक चुनौतियों के लिए तैयार करना उनकी प्राथमिकता है। नई कंप्यूटर लैब इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।