गुमला में दर्दनाक हादसा : पानी भरे शौचालय टैंक में डूबने से दो मासूम भाइयों की मौत

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गुमला : गुमला जिले के भरनो थाना क्षेत्र के लोंगा गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में दो बच्चों की पानी में डूबने से मौत हो गई। मृत बच्चों की पहचान 9 वर्षीय अरमान अंसारी और 5 वर्षीय जैद अंसारी के रूप में हुई है। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, बच्चों के घर के पास शौचालय का टैंक बनाया जा रहा था। टैंक खुला हुआ था और लगातार बारिश के कारण उसमें काफी पानी जमा हो गया था। दोनों बच्चे घर के पास खेल रहे थे। इसी दौरान खेलते हुए वे टैंक के पास पहुंच गए और पानी में डूब गए।

काफी देर तक बच्चे घर के आसपास नहीं दिखे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान टैंक के पास दोनों की चप्पल मिली। इसके बाद ग्रामीणों और परिजनों ने टैंक में तलाश की, जहां से दोनों बच्चों के शव बरामद हुए। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों की पुष्टि होगी।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।