गुमला में यहां सिलेंडर में विस्फोट, उड़ी घर की छत, लगी आग

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गुमला: बसिया थाना क्षेत्र के भागीडेरा गांव में सिलेंडर विस्फोट हुआ है। बताया जा रहा है कि गांव के रहने वाले देवाशीष नायक के घर में रसोई गैस सिलेंडर पर खाना बन रहा था।

परिवार के लोग खाना बनाकर जैसे ही चूल्हे के पास से हटे। इसी दौरान सिलेंडर में आग लग गई। इससे सिलेंडर में विस्फोट हो गया। इस कारण घर की छत उड़ गई। घर में आग लग गई।

विस्फोट की सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। तेज आवाज के कारण गांव में अफरा-तफरी फैल गई। लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल गए।

देखा तो गांव के एक घर में आग लग गई थी। किसी तरह ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। घटना में घर के अंदर मौजूद मुर्गियां और बकरी झुलस गईं।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर गुरुवार को थाना प्रभारी अनिल लिंडा एवं बीडीओ रबिन्द्र कुमार गुप्ता घटनास्थल पहुंचे। स्थिति का जायजा लिया।

जांच में पता चला कि सिलेंडर में गैस कम था। इस कारण आग भयावह रुप अख्तियार नहीं कर सकी। पुलिस ने घटना के संबंध में परिवार के लोगों से पूछताछ की।

परिजनों ने बताया कि बुधवार की रात वह सभी सोने चले गए थे। इसी दौरान देर रात यह हादसा हुआ।

Share This Article