गुमला में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गुमला: बसिया थाना क्षेत्र के खटगाटोली बगीचे में एक युवक का शव पेड़ से लटकता मिला। उसकी पहचान विमल साहू उर्फ दुखु के रूप में की गई है। उसकी उम्र 19 वर्ष थी।

घटना के संबंध में मृतक की दादी ने बताया कि शनिवार की युवक रात में खाना खा कर घर में सो गया। वह रविवार की सुबह पांच बजे उठ कर घर से बाहर निकला।

कुछ देर बाद गांव के लोगों ने बताया कि उसका शव बगीचे में पेड़ से लटक रहा है। इसके बाद वह घटनास्थल पर पहुंची।

उसने बताया कि युवक के जन्म के छह माह के अंदर ही उसके माता-पिता की मौत हो गई थी। दादी धुंधी देवी ने युवक का पालन-पोषण कर बड़ा किया था। बुढ़ापे में इकलौता सहारा अचानक साथ छोड़ कर चला गया।

सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Share This Article