
Minor Rape Case Jharkhand : कुरुमगढ़ थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दो युवकों ने जंगल में गैंगरेप किया। पीड़िता डुमरी थानाक्षेत्र की रहने वाली है।
18 अप्रैल को वह पिता के साथ सकरा गांव में एक शादी समारोह में गई थी। 20 अप्रैल को शादी से लौटते समय दो युवकों ने उसे घेर लिया, मुंह दबाकर जंगल ले गए और बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोपियों की पहचान सकरा गांव के ब्राह्मण मुंडा उर्फ धर्मनाथ मुंडा और रतन दास के रूप में की है।
पीड़िता के अनुसार, रतन दास ने उसके पैर पकड़े और ब्राह्मण मुंडा ने पहले दुष्कर्म किया। फिर मुंडा उसे जंगल के दूसरी ओर ले गया और दोबारा शारीरिक संबंध बनाया। आरोपी उसे घर के पास छोड़ गए और पूरे परिवार की हत्या की धमकी देकर चुप रहने को कहा।
घटना के डर से पीड़िता कई दिनों तक मौन रही। गुरुवार को उसने मां को बताया। शुक्रवार को कुरुमगढ़ थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। दोनों आरोपी फरार हैं। पुलिस सभी संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

