दर्दनाक हादसा!, गुमला में बोलेरो की चपेट में आने से बच्चे की मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गुमला: कामडारा थाना क्षेत्र के गरई गांव में बुधवार को एक बोलेरो की चपेट मे आने से नितेश केरकेट्टा (10) की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक कामडारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गरई गिरजाटोली गांव निवासी सबन केरकेट्टा का पुत्र नितेश केरकेट्टा गरई के पास बाकुटोली-कुरकुरा मुख्य पथ के किनारे साइकिल पकड़कर खड़ा था।

उसी दौरान बकसपुर की ओर से तेज गति से आ रही एक बोलेरो ने बच्चे को ठोकर मार दी और उसे घसीटते हुये लगभग दस मीटर दूर तक ले गई। इस हादसे में बच्चे की मौत घटनास्थल पर हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही कामडारा पुलिस घटनास्थल पहुंची और चालक को गिरफ्तार करने के बाद वाहन को जब्त कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिये गुमला सदर अस्पताल भेज दिया।

Share This Article