नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने कॉलेज में घुसकर छात्रों को किया अगवा

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लागोस: उत्तर-मध्य नाइजीरिया में अज्ञात बंदूकधारियों ने बुधवार को एक कॉलेज में घुसकर कुछ छात्रों का अपहरण कर लिया। सुरक्षा सूत्रों ने यह बताया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एक पुलिस सूत्र के हवाले से कहा कि नाइजर राज्य के कस्बा कागरा में स्थित एक सरकारी साइंस कॉलेज में लगभग 1,000 छात्र और कर्मचारी सदस्य हैं।

सूत्र ने कहा, इस दौरान कुछ छात्र भागने में सफल रहे, लापता छात्रों की संख्या पता लगाकर उनकी तलाश की जा रही है।

सूत्रों ने कहा कि बंदूकधारी बदमाशों और अगवा किए गए छात्रों का पता लगाने के लिए छानबीन जारी है। इसके लिए एक सैन्य विमान को भी तैनात करने का प्रयास किया जा रहा है।

कॉलेज पर हमले की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Share This Article