जगदंबिका पाल एक दिन के मुख्यमंत्री थे, ‘नायक’ फिल्म उन पर बनी थी: हनुमान बेनीवाल

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के नेता हनुमान बेनीवाल ने बुधवार को लोकसभा में हल्के-फुल्के अंदाज में पीठासीन सभापति जगदंबिका पाल के अतीत के राजनीतिक जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि पाल उत्तर प्रदेश में एक दिन के मुख्यमंत्री थे और अनिल कपूर अभिनीत फिल्म ‘नायक’ उनके ऊपर ही बनी थी।

बेनीवाल ने ‘लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026’ पर चर्चा में भाग लेते हुए यह टिप्पणी की।
उन्होंने पीठासीन सभापति पाल से उन्हें बोलने के लिए पर्याप्त समय देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, ‘‘जब आप उत्तर प्रदेश के एक दिन के मुख्यमंत्री रहे थे तो अच्छी व्यवस्था की थी। फिल्म ‘नायक’ आपके ऊपर ही बनी थी।’’

उल्लेखनीय है कि फ़रवरी 1998 में पाल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। राजनीतिक उठापटक के चलते उनका कार्यकाल केवल 31 घंटे (लगभग एक दिन) का रहा, जिसके बाद अदालत के आदेश और शक्ति परीक्षण के कारण उन्हें पद छोड़ना पड़ा।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।