राज्यसभा से मिलने वाला वेतन किसानों की बेटियों की शिक्षा पर खर्च करेंगे हरभजन सिंह

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : क्रिकेट के मैदान से निकल सियासी पिच पर अपनी पारी शुरू करने वाले हरभजन सिंह ने बतौर राज्यसभा सदस्य अपना वेतन किसानों की बेटियों के कल्याण के लिए देने का एलान किया है।

 

सिंह ने शनिवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा, “ एक राज्यसभा सदस्य के रूप में मैं अपना वेतन किसानों की बेटियों की शिक्षा और कल्याण के लिए देना चाहता हूं।

मैं अपने राष्ट्र की बेहतरी में योगदान करने के लिए राजनीति में आया हूं और मैं वह सब कुछ करूंगा जो मैं कर सकता हूं। जय हिन्द । ”

उल्लेखनीय है कि हरभजन सिंह हाल ही में पंजाब से राज्यसभा सदस्य निर्वाचित हुए हैं। आम आदमी पार्टी की ओर से वह राज्यसभा सदस्य के रूप में चुने गये हैं।

Share This Article