देहरादून: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने अपने ओएसडी चंदन सिंह जीना के घर से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के छापे में बड़ी मात्रा में नकदी और गहने बरामद होने के बाद शनिवार को पार्टी के सभी पद छोड़ने की घोषणा की।
रावत ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में हालांकि कहा कि हमेशा उनके साथ रहे जीना के खिलाफ भर्ती परीक्षाओं में कथित हेराफेरी के आरोपों पर उन्हें विश्वास नहीं है लेकिन वह बिल्कुल नहीं चाहते कि इन आरोपों से भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी पार्टी का संघर्ष कमजोर पड़े।
