
नई दिल्ली : राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने मंगलवार को अपने शोक संदेश में कहा कि मेजर जनरल (से.नि.) भुवन चंद्र खंडूरी के नहीं रहने की दुखद खबर मिली। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री खंडूरी जी का जाना, सार्वजनिक जीवन में एक बड़ी शून्यता के साथ निजी रूप से भी क्षति है। उनके मार्गदर्शन में काम करने का सुखद अनुभव रहा है। वह संसदीय रक्षा समिति के अध्यक्ष थे। उस समिति में बतौर सदस्य, उनके साथ काम करते हुए सितंबर 2014-अगस्त 2018-बहुत कुछ सीखा। जीवन और काम में अनुशासन, प्रतिबद्धता, ईमानदारी की वे मिसाल थे। उनकी पावन स्मृतियों को सादर नमन।


