
नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा को पार्टी की दिल्ली इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया। अब तक वीरेंद्र सचदेवा पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे थे। गौरतलब है कि हर्ष मल्होत्रा वीरेंद्र सचदेवा की जगह लेंगे। पिछले कई महीनों से दिल्ली भाजपा में संगठनात्मक बदलाव की चर्चा जोरों पर थी। पिछले वर्ष जुलाई में ही इसको लेकर दिल्ली के नेताओं से सुझाव लिए गए थे, लेकिन अब तक कोई निर्णय नहीं हो सका था। माना जा रहा था कि बंगाल सहित अन्य राज्यों के चुनावों के कारण दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष को लेकर फैसला टल गया था। लेकिन आज वो घड़ी आ गई और भाजपा ने दिल्ली का प्रदेश अध्यक्ष दिया।

