

रांची: ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ और आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 08631/08632 हटिया-बानो-हटिया अनारक्षित स्पेशल ट्रेन के परिचालन का निर्णय लिया गया है। इन ट्रेनों में एसएलआरडी के 2 कोच एवं सामान्य श्रेणी के 6 कोच समेत कुल 8 कोच होंगे।





ट्रेन संख्या 08631 हटिया बानो अनारक्षित स्पेशल, यात्रा प्रारंभ दिनांक 01.09.2026 से 30.11.2026 तक हटिया से प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन का हटिया प्रस्थान 09:15 बजे, बालसीरिंग आगमन 09:29 बजे प्रस्थान 09:30 बजे, लोधमा आगमन 09:40 बजे प्रस्थान 09:41 बजे, कर्रा आगमन 09:52 बजे प्रस्थान 09:53 बजे, गोविंदपुर रोड आगमन 10:05 बजे प्रस्थान 10:06 बजे, बकसपुर आगमन 10:19 बजे प्रस्थान 10:20 बजे, पोकला आगमन 10:29 बजे प्रस्थान 10:30 बजे, पकरा आगमन 10:37 बजे प्रस्थान 10:38 बजे, कुरकुरा आगमन 10:47 बजे प्रस्थान 10:48 बजे, महबुआंग आगमन 10:59 बजे प्रस्थान 11:00 बजे एवं बानो आगमन 11:30 बजे होगा ।
ट्रेन संख्या 08632 बानो हटिया अनारक्षित स्पेशल, यात्रा प्रारंभ दिनांक 01.09.2026 से 30.11.2026 तक बानो से प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन का बानो प्रस्थान 16:30 बजे, महबुआंग आगमन 16:39 बजे प्रस्थान 16:40 बजे, कुरकुरा आगमन 16:49 बजे प्रस्थान 16:50 बजे, पकरा आगमन 16:59 बजे प्रस्थान 17:00 बजे, पोकला आगमन 17:07 बजे प्रस्थान 17:08 बजे, बकसपुर आगमन 17:15 बजे प्रस्थान 17:16 बजे, गोविंदपुर रोड आगमन 17:29 बजे प्रस्थान 17:30 बजे, कर्रा आगमन 17:42 बजे प्रस्थान 17:43 बजे, लोधमा आगमन 17:57 बजे प्रस्थान 17:58 बजे, बालसीरिंग आगमन 18:09 बजे प्रस्थान 18:10 बजे एवं हटिया आगमन 19:00 बजे होगा।
