विधायक अंबा प्रसाद की कोशिश से मिली डिग्री कॉलेज को मंजूरी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग: झारखंड उच्च तकनीकी शिक्षा विभाग अंतर्गत बड़कागांव में विधायक अंबा प्रसाद के प्रयासों से डिग्री कॉलेज स्वीकृत हुआ है।

विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि बड़कागांव में डिग्री महाविद्यालय का निर्माण होना बड़कागांव तथा आसपास के छात्र छात्रओं के लिए एक वरदान साबित होगा।

डिग्री कॉलेज के निर्माण के लिए बड़कागांव के ग्राम भदूली पिपराडीह में 5 एकड़ गैरमजरूआ खास परती भूमि का सर्वे करने गई राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड की टीम का ग्रामीणों द्वारा विरोध करने को लेकर विधायक ने कहा कि ग्रामीणों को सही से जानकारी नहीं दी गई।

मैं खुद पिपराडीह जाकर डिग्री महाविद्यालय के निर्माण हेतु ग्रामीणों से बात करूंगी, उनकी बातों को सुनूंगी और उनके समस्यायों का समाधान करूंगी। मुङो विश्वास है ग्रामीण निर्माण के लिए आगे आएंगे।

Share This Article