Homeझारखंडहजारीबाग में मुखिया के बेटे पर जानलेवा हमला, फिर मुखिया ने उठाया...

हजारीबाग में मुखिया के बेटे पर जानलेवा हमला, फिर मुखिया ने उठाया यह कदम

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Hazaribagh Firing News: जिले के बड़कागांव (Barkagaon) प्रखंड स्थित गोंदलपुरा (Gondalpura) पंचायत के मुखिया बासुदेव कुमार यादव ने पुलिस को आवेदन देकर जान-माल की सुरक्षा करने की गुहार लगायी है।

उन्होंने बताया है कि उनके बेटे करण कुमार पर अपराधियों ने Firing की है, हालांकि उनका बेटा बाल-बाल बच गया। इस हमले से वह और उनका परिवार डरा-सहमा हुआ है, इसलिए पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।

मुखिया वासुदेव ने थाना में दिये अपने आवेदन में बताया है कि सात मार्च 2024 को करीब 6:30 बजे उनका बेटा करण कुमार Badam Bus Stand पर सैलोन में बाल कटाने के लिए बैठा हुआ था। इसी दौरान अमरेश राणा नामक युवक वहां पहुंचा और करण को टारगेट कर ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगा। करण किसी तरह जान बचाकर वहां से भागा और अपने गांव गोंदलपुरा पहुंचा।

मुखिया ने अपने आवेदन में कहा है कि हमलावर अमरेश राणा अपराधी किस्म का व्यक्ति है। वह Latehar के बालूमाथ प्रखंड का रहनेवाला है। वर्तमान में वह अपनी ससुराल Gondalpura में भीखू राणा के घर पर रहता है। मुखिया ने कहा है कि उनके घर में वैवाहिक कार्यक्रम चल रहा है।

उन्हें डर है कि अमरेश राणा अपने साथियों के साथ मिलकर उनके परिवार या उनके बेटे की हत्या कर सकता है। इसलिए उन्होंने मांग की है कि पुलिस उनकी और उनके परिरवार के जान-माल की सुरक्षा करे।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...