विनोबा भावे विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र अनुपम कुमार डिप्टी चीफ मैनेजर पद के लिए चयनित

विनोबा भावे विश्वविद्यालय के भूगर्भ विभाग के पूर्व छात्र अनुपम का चयन एनएलसी में डिप्टी चीफ मैनेजर, जियोलॉजी पद पर हुआ। उनकी सफलता विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनी।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग : विनोबा भावे विश्वविद्यालय के भूगर्भ विभाग के पूर्व छात्र अनुपम का चयन तमिलनाडु की ख्याति प्राप्त कंपनी एनएलसी (Neyvelli Lignite Corporation) में डिप्टी चीफ मैनेजर, भूगर्भशास्त्र (Deputy Chief Manager, Geology) के प्रतिष्ठित पद पर हुआ है। अनुपम ने अपनी प्रतिभा, कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं दृढ़ संकल्प के बल पर यह उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। उनकी यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के वर्तमान विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है तथा यह दर्शाती है कि निरंतर प्रयास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से उच्च पदों तक पहुंचना संभव है।

इस अवसर पर भूगर्भ विभाग के शिक्षकों और पूर्व छात्रों ने अनुपम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विभाग ने विश्वास व्यक्त किया कि अनुपम अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देकर विश्वविद्यालय तथा झारखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करेंगे। विभागाध्यक्ष डॉ एचएन सिन्हा ने कहा कि अनुपम इससे पहले त्रिवेणी, हिंडाल्को और मोनेट आदि में कार्य कर चुके हैं। अनुपम के पास कार्य का लंबा अनुभव है।उनकी सफलता वर्तमान विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी है और यह उपलब्धि उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।