
दुमका : स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सोमवार को दुमका सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्था, चिकित्सीय सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता और मरीजों को मिल रही सेवाओं का जायजा लिया। मंत्री के अचानक पहुंचने से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। उन्होंने अधिकारियों को मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

