झारखंड में भारी बारिश का कहर, स्कूल बंद, नदी-नाले उफान पर, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Weather Alert!: जिले में पिछले दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। मौसम विभाग ने खूंटी को रेड जोन घोषित करते हुए भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। इसके चलते जिले के सभी स्कूलों में 12वीं कक्षा तक छुट्टी घोषित कर दी गई है।

लगातार बारिश के कारण जिले की नदियां और नाले उफान पर हैं। पेरवांघाघ, पंचघाघ, सप्तधारा, उलूंग, पांडूपुड़िंग, रिमिक्स जैसे प्रसिद्ध जलप्रपात अपने रौद्र रूप में दिखाई दे रहे हैं। खेत-खलिहान पानी से लबालब भर गए हैं, और नालियों का पानी सड़कों व घरों में घुसने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर आवागमन लगभग ठप हो गया है।

मौसम विभाग ने जारी किया है अलर्ट

कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. राजन चौधरी ने बताया कि खूंटी में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। गुरुवार को दिन और रात बारिश जारी रहेगी, जबकि शुक्रवार सुबह से बारिश में कमी आएगी। पिछले दो दिनों में जिले में 98.76 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

अगले पांच दिनों तक मध्यम से तेज बारिश, मेघ गर्जन, और कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहेंगे, और तापमान में 3.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 25.26 डिग्री और न्यूनतम 23.24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Share This Article