झारखंड में भारी बारिश का कहर, जलजमाव से रेल यातायात ठप, कई ट्रेनें रद्द, मार्ग बदले

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Railway Alert!: लगातार बारिश के कारण चक्रधरपुर रेल मंडल के टाटानगर रेलवे स्टेशन यार्ड में भारी जलजमाव हो गया है, जिससे रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। रेल पटरियों पर पानी भरने से ट्रेनों का सुरक्षित परिचालन मुश्किल हो गया है। इसके चलते रेलवे प्रशासन ने 19 जून 2025 को कई ट्रेनों को रद्द कर दिया और कुछ महत्वपूर्ण ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया है।

रेलवे के अनुसार, रांची रेल मंडल की 22892 रांची-हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस, जो सामान्य रूप से कोटशिला-पुरुलिया-टाटानगर-खड़गपुर मार्ग से चलती है, अब कोटशिला-राजाबेड़ा-चंद्रपुरा-भोजूडीह-आद्रा-मेदिनीपुर-खड़गपुर मार्ग से जाएगी। यह निर्णय यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है।

रद्द ट्रेनों की सूची

जलजमाव के कारण टाटानगर से शुरू होने और वहां पहुंचने वाली 20 से अधिक मेमू और पैसेंजर ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। इनमें टाटानगर-निट्र एक्सप्रेस, टाटा-खड़गपुर मेमू, राउरकेला-टाटा मेमू, बरकाकाना-टाटा मेमू, बड़बिल-टाटा मेमू, टाटा-बड़बिल मेमू, टाटा-बरहमपुर मेमू, और खड़गपुर-टाटा-खड़गपुर जैसी लोकल सेवाएं शामिल हैं।

मार्ग परिवर्तित ट्रेनें

कई लंबी दूरी की ट्रेनों को वैकल्पिक मार्गों से चलाया जा रहा है। मुंबई-हावड़ा की 12809 और 12261 ट्रेनें सिनी-कांड्रा-चंडीपुर-पुरुलिया-हावड़ा मार्ग से डायवर्ट की गई हैं। इसके अलावा, जगदलपुर-हावड़ा, आरा-दुर्ग, भुज-शालिमार, और लोकमान्य तिलक टर्मिनस-शालिमार जैसी ट्रेनें भी बदले हुए मार्गों से चल रही हैं।

Share This Article