Latest Newsझारखंडहेमंत सरकार ने 14 सड़कों के पुनर्निर्माण और चौड़ीकरण को दी मंजूरी,...

हेमंत सरकार ने 14 सड़कों के पुनर्निर्माण और चौड़ीकरण को दी मंजूरी, 6 योजनाएं…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड (Jharkhand) में यातायात को और बेहतर बनाने के लिए पथ निर्माण विभाग (Road Construction Department) ने 14 सड़कों के पुनर्निर्माण, चौड़ीकरण और मजबूतीकरण योजना (Consolidation Plan) को मंजूरी दी है।

इनमें 6 योजनाओं को पिछली कैबिनेट की बैठक में स्वीकृति मिली थी। महत्वपूर्ण बात यह है कि इस क्रम में रांची जिले के पंडरा से कांके रोड (Kanke Road) को जोड़ने वाले फोरलेन रोड निर्माण की स्वीकृति भी दी गई।

इसके लिए 253 करोड़ से अधिक लागत की योजना मंजूर हुई। इसके अलावा गढ़वा (Garhwa), चाईबासा, गिरिडीह की महत्वपूर्ण सड़कों (Important Roads) के निर्माण की मंजूरी मिली है। अब जोन्हा व सीता फॉल जाने वाली सड़क भी चकाचक हो जाएगी।

जल्द ही शुरू हो जाएगा काम

पथ निर्माण विभाग (Road Construction Department) के इंजीनियरों ने बताया कि जल्द ही सारी योजनाओं पर प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू होगा।

यह प्रयास है कि शहरों को जाममुक्त किया जाए। इसके लिए दुमका क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण की स्वीकृति दी गई है।

इन सड़कों को बेहतर बनाने का होगा काम

दुमका शहरी पथों पूर्वी दुमका (Dumka) में गिधनी पहाड़ी से बाधडूबी, पुलिस लाइन पथ एवं कुर्वा से दुमका रामपुरहाट बाइपास पथ के चौड़ीकरण-मजबूतीकरण- 6.06 km रोड, लागत- 1204.49 लाख।

दुमका शहरी पथों (Dumka Urban Pathways) में कुसुमडीह से एयरपोर्ट एवं मकटी चौक से दिधी पथ के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण। 6.73 किमी, लागत- 1402.43 लाख।

दुमका शहरी पथों में पश्चिम दुमका के विजयपुर (Vijaypur) से मुक्तिधाम पथ, दुधानी से नेशनल स्कूलपथ एवं दिघी से कोदोगोहिय एवं महुआंडांग से जिला भाया वाटर सप्लाई प्लांट पथ के चौड़ीकरण-मजबूतीकरण- 6.34 किमी, लागत 1303.81 लाख।

गुवा-सलाई पथ का पुनर्निर्माण कार्य- मनोहरपुर, 2.0 किमी, लागत 1204.79 लाख।

चक्रधरपुर-टोकलो-कुचाई पथ के राइडिंग क्वालिटी में सुधार कार्य- मनोहरपुर, 22.17 किमी, लागत- 1330.51 लाख।

पोटका-कुदादा पथ के राइडिंग क्वालिटी में सुधार- जमशेदपुर- 11.50 किमी, 883.457 लाख।

जोन्हा फॉल-सीता फॉल पथ के राइडिंग क्वालिटी में सुधार- 7.40 किमी, रांची ग्रामीण, लागत- 651.120 लाख।

सिजुआ-राजगंज पथ का राइडिंग क्वालिटी में सुधार- धनबाद, 9.20 किमी, लागत-845.42 लाख।

जपला-नवीनगर-बिहार सीमा (Japla-Navinagar-Bihar border) तक के चौड़ीकरण-मजबूतीकरण- है डालटेनगंज- 14.90 किमी, 6298.42 लाख।

सोनुआ-गुदड़ी पथ से गाजपुर

•भाया मधुपुर-विक्रमपुर-खारीगाटी-बारी पथ का पुनर्निर्माण- 13.49 किमी, 6157.80 लाख।

बानपुरा-बगोदर-सरिया (Banpura-Bagodar-Saria) में गेरहर बया मनरोकुदार पथएवं लिंक रोड, कधवा से घंघरी पथ,-गिरिडीह-28.80 किमी, लागत, 12463.983।

NH 75, नामधारी कॉलेज से पंपपदवा

•भूया कोरवाडीह, चामा, दुलदुलवा पथ के चौड़ीकरण-मजबूतीकरण।

गढ़वा (Garhwa) , यू होम, स्टेट हाइवे 02 पथ के चार लेन में पुनर्निमाण कार्य- रांची, 5.55 KM, लागत 25383.38 लाख।

चाईबासा-कोकचो-भरभरिया (Chaibasa-Kokcho-Bharbharia) – 33.62 KM , लागत- 2595.73 लाख।

spot_img

Latest articles

टुसू पर्व केवल उत्सव नहीं, किसानों की उम्मीद और प्रकृति से जुड़ा पर्व , राज्यपाल

Tusu Festival Organised at Morhabadi Ground: झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार (Governor Santosh Gangwar)...

नगड़ी में कृषि मेला, वैज्ञानिक खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी

Agricultural Fair in Nagdi: युगांतर भारती, नवचेतना ग्रामीण संस्थान, Nature Foundation, स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास...

रांची की सड़कों की बदलेगी सूरत, अब हर सड़क की होगी तय जिम्मेदारी

Face of Ranchi's Roads will Change: रांची शहर की सड़कों को साफ, सुरक्षित और...

विजय के समर्थन में राहुल गांधी का बयान, तमिलनाडु की राजनीति में बढ़ी हलचल

Rahul Gandhi's statement in Support of Vijay : तमिलनाडु के दौरे पर गए लोकसभा...

खबरें और भी हैं...

टुसू पर्व केवल उत्सव नहीं, किसानों की उम्मीद और प्रकृति से जुड़ा पर्व , राज्यपाल

Tusu Festival Organised at Morhabadi Ground: झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार (Governor Santosh Gangwar)...

नगड़ी में कृषि मेला, वैज्ञानिक खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी

Agricultural Fair in Nagdi: युगांतर भारती, नवचेतना ग्रामीण संस्थान, Nature Foundation, स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास...

रांची की सड़कों की बदलेगी सूरत, अब हर सड़क की होगी तय जिम्मेदारी

Face of Ranchi's Roads will Change: रांची शहर की सड़कों को साफ, सुरक्षित और...