जनता की अपेक्षाओं पर विफल रही हेमंत सरकार: बाबूलाल मरांडी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने हेमन्त सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर सबसे विफल सरकारों में शामिल करते हुए चौतरफा हमला बोला है।

बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में कहा कि इस एक वर्ष में उग्रवाद, अपराध का बोलबाला रहा।

अपराध का शिकार सबसे ज्यादा महिलाएं हुई।

डेढ़ हजार से ज्यादा महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटना कलंक कथा को दर्शाता है।

दुष्कर्म की शिकार सबसे ज्यादा छोटी बच्चियां हुई है।

राज्य में बेटियों की सुरक्षा नगण्य रही। विकास कार्य ठप्प पड़ा है।

ब्लॉक, थाना और अंचल में भ्रस्टाचार उफान पर है। उग्रवादियों अपराधियों ने तांडव मचा रखा है।

भाजपा के कार्यकाल में राज्य से भागे हुए उग्रवादी पुनः पैर पसार दिया है।

दुमका में मुख्यमंत्री के भाई के नाम पर लेवी ली जा रही है।

सत्ता में बैठे विधायकों और सरकार का उग्रवादियों के संरक्षण प्राप्त है।

Share This Article