भ्रष्टाचार के मुद्दे पर गंभीर नहीं हेमंत सरकार: सरयू राय

News Alert
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड विधानसभा (Jharkhand Assembly) में विधायक सरयू राय (MLA Saryu Rai) ने कहा कि सदन में CM को कोई भी प्रस्ताव लाने का अधिकार है।

जब सरकार बनी थी तो मेरे अलावा कई लोगों ने सरकार में अपना विश्वास जताया था। सदन में जितने भी प्रस्ताव मैंने लाए एक भी प्रस्ताव पर सरकार के अधिकारी ने कार्रवाई नहीं की।

सदन में आखिर विश्वास प्रस्ताव क्यों रखा गया ये सवाल मेरे भी मन में है। उन्होंने कहा कि पता नहीं सदन की कार्यवाही के बाद UPA के विधायक (MLA) कहां जाएंगे। इस पर मंत्री बन्ना गुप्ता ने नाराजगी जतायी तो दोनों के बीच तीखी नोंकझोंक हुई।

आज तीन हैं कल तेरह हो सकते है

सरयू राय ने कहा कि आप चुप रहिए आप एक भ्रष्ट मंत्री हैं। उन्होंने कहा कि आप अपनी मर्जी से काम करते हैं और सरकार आप पर कोई कार्रवाई नहीं करती।

सरयू राय ने कहा कि सरकार के पास अपार बहुमत है। गिरने का सवाल ही नहीं है। सरकार को भ्रष्ट लोगों पर कार्रवाई करनी चाहिए। UPA के तीन विधायक आज कोलकाता हैं। आज तीन हैं कल तेरह हो सकते हैं।

Saryu Rai ने कहा कि मंत्री अपने भ्रष्ट आचरण का प्रमाण दे रहे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री (CM) कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। इस पर बन्ना गुप्ता ने कहा कि सरयू राय ने उन्हें भ्रष्ट मंत्री कहा है।

स्पीकर उन्हें प्रोसीडिंग से निकलवा दें। सरयू राय के खिलाफ अवमानना का मामला चलाएं। साथ ही बन्ना गुप्ता ने सरयू राय को चुनौती देते हुए कहा कि वे उनके खिलाफ सबूत दें।

Share This Article