
राज्यसभा चुनाव में निर्वाचित होने पर बैद्यनाथ राम और परिमल नाथवाणी को मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं
रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यसभा चुनाव में निर्वाचित होने पर बैद्यनाथ राम और परिमल नाथवाणी को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि नवनिर्वाचित दोनों सदस्यों बैद्यनाथ राम और परिमल नथवानी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। झारखंड की आवाज़ को उच्च सदन में प्रतिनिधित्व देने के लिए आज दोनों जनप्रतिनिधि निर्वाचित हुए हैं। विशेष रूप से सामाजिक न्याय और समावेशी लोकतंत्र की भावना को सशक्त करते हुए अनुसूचित जाति समाज से आने वाले श्री बैद्यनाथ राम जी का निर्वाचित होना राज्य के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। यह पहला ऐतिहासिक अवसर होगा जब झारखंड की माटी से दलित समाज से जनप्रतिनिधि राज्य के विषयों को उच्च सदन में रखेंगे।

