राज्यपाल संतोष गंगवार से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सूचना आयुक्तों की नियुक्ति को लेकर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल संतोष गंगवार से की शिष्टाचार मुलाकात, सूचना आयुक्तों की नियुक्ति पर चर्चा, विवाद के बीच कानूनी सलाह लेने की बात सामने आई

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को लोकभवन में राज्यपाल संतोष गंगवार से मिले। यह उनकी राज्यपाल से शिष्टाचार मुलाकात थी। इस मौके पर उन्होंने राज्यपाल को पुष्पगुच्छ भेंट किया। सूत्रों ने बताया कि इस मुलाकात में झारखंड में सूचना आयुक्तों की नियुक्ति को लेकर चर्चा हुई। राज्यपाल संतोष गंगवार ने सूचना आयुक्तों की नियुक्ति को लेकर विवाद होने पर विधिक परामर्श मांगा था। भेंट के क्रम में राज्यपाल को सीएम हेमंत सोरेन ने राज्य के विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति से भी अवगत कराया।

 

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।