रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रुपी सोरेन का बुधवार को निधन हो गया। उनका निधन बरियातू स्थित हिल व्यू अस्पताल में हुआ। इसके बाद गुरुवार को उनके मोरहाबादी स्थित आवास पर बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी मां को कांधा दिया। मां को कांधा देते वक्त मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की आंखों में आंसू थे।


झामुमो महासचिव विनोद पांडेय भी इस मौके पर उनके साथ रहे। यहां से मुख्यमंत्री अपनी मां की अंतिम यात्रा में अपने पैतृक गांव नेमरा के लिए रवाना हुए। वहीं रुपी सोरेन का अंतिम संस्कार किया जायेगा। गौरतलब है कि रुपी सोरेन के निधन के बाद से पूरे झारखंड में शोक की लहर है।


