रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन का बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 को निधन हो गया। उनके निधन की खबर सामने आते ही सोरेन परिवार, झामुमो कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच शोक की लहर दौड़ गई।

रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर रांची स्थित शिबू सोरेन के आवास पर लाया गया है। निधन की सूचना मिलते ही राज्य सरकार के मंत्री, झामुमो नेता और अन्य लोग आवास पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मिल रहे हैं और उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
पार्टी की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, को सुबह 9 बजे रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर रांची से उनके पैतृक गांव नेमरा, रामगढ़ ले जाया जाएगा। यहीं उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
रूपी सोरेन के निधन से पूरे सोरेन परिवार और झामुमो परिवार में गहरा शोक है।


