मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विमला प्रधान को दी श्रद्धांजलि, कहा- उनका निधन राज्य के लिए अपूरणीय क्षति

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड की पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता विमला प्रधान के निधन पर उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि दी और इसे राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को झारखंड की वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री विमला प्रधान के घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विमला प्रधान का निधन अत्यंत पीड़ादायक है।सार्वजनिक जीवन में उनका योगदान, जनसेवा के प्रति समर्पण और सिमडेगा सहित पूरे झारखंड के विकास में उनकी सक्रिय भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी। वे समाज के हर वर्ग और समुदाय के कल्याण के लिए समर्पित जनप्रतिनिधि थीं। उनका निधन राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है।
मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों और समर्थकों को यह दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे।

Share This Article