
रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली पहुंच गए हैं। वे कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली नीति आयोग की बैठक में हिस्सा लेंगे। इस महत्वपूर्ण बैठक में राज्यों के विकास, आर्थिक योजनाओं और विभिन्न नीतिगत मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
मुख्यमंत्री की इस बैठक में भागीदारी को झारखंड के विकास और केंद्र-राज्य समन्वय के लिहाज से अहम माना जा रहा है। बैठक के बाद राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा और फैसलों की उम्मीद जताई जा रही है।

