मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वरीय पदाधिकारियों और उपायुक्तों के साथ की समीक्षा बैठक, कहा- बिजली कटौती और ट्रांसफॉर्मर की खराबी जैसी शिकायतों का त्वरित करें समाधान

गर्मी और लू के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को बिजली समस्या, ट्रांसफॉर्मर खराबी और स्वास्थ्य सेवाओं पर सतर्क रहकर त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को राज्य के वरीय पदाधिकारियों और सभी उपायुक्तों के साथ गर्मी और बढ़ते तापमान की स्थिति को लेकर ऑनलाइन समीक्षा बैठक की। इस बैठक में उन्होंने निर्देश दिया कि जिला प्रशासन संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर बिजली कटौती, ट्रांसफॉर्मर की खराबी तथा आपूर्ति बाधित होने जैसी शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करे।

उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में भी जिलों को विशेष सतर्कता बरतते हुए अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा अन्य चिकित्सा संस्थानों में हीटवेव और लू से प्रभावित लोगों के उपचार की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही आवश्यक दवाइयों, ओ.आर.एस., पेयजल, चिकित्सा उपकरणों और स्वास्थ्यकर्मियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने बैठक में उपायुक्तों को जमीनी स्तर पर सक्रिय रहते हुए क्षेत्र भ्रमण, जनसुनवाई और सीधे संवाद के माध्यम से समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने जैसे भी कई निर्देश दिए।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।