हेमंत सोरेन करेंगे पंच मंदिर दुर्गा पूजा पंडाल का अनावरण

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ( CM Hemant Soren ) बुधवार को पंच मंदिर दुर्गा पूजा ( Durga Puja Ranchi)  समिति, हरमू के सदस्यों ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को दुर्गा पूजा पंडाल का 30 सितंबर को अनावरण करने के लिए आमंत्रित किया।

इस मौके पर समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय, महासचिव राजीव कुमार पप्पू (General Secretary), सचिव अजय कुमार सिंह तथा कोषाध्यक्ष अनिल प्रसाद सिंह मौजूद थे।

मुख्यमंत्री से मिले आरआर स्पोर्टिंग क्लब के सदस्य 

मुख्यमंत्री से R.R स्पोर्टिंग क्लब रातू रोड के सदस्यों ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को क्लब के दुर्गा पूजा पंडाल का 30 सितंबर को उद्घाटन करने के लिए आमंत्रित किया। मौके पर क्लब के सदस्यों ने मुख्यमंत्री  (CM) को मां दुर्गा की मूर्ति सप्रेम भेंट की।

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में क्लब के संरक्षक विक्की यादव, अध्यक्ष राहुल यादव, कोषाध्यक्ष रोहित यादव, वरीय उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल और सत्येंद्र गुप्ता के अलावा सुभाष राय, बिट्टू शुभम तथा शिवम चौधरी शामिल थे।

Share This Article