मुख्यमंत्री ने हूल विद्रोह के महानायक सिदो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि, कहा-उनका संघर्ष आदिवासी समाज के अधिकार और सम्मान की लड़ाई का प्रतीक

सीएम हेमंत सोरेन ने सिदो-कान्हू जयंती पर दी श्रद्धांजलि, मोरहाबादी में कार्यक्रम, आदिवासी गौरव और बलिदान को किया याद, इतिहास और अस्मिता को आगे बढ़ाने का संदेश

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को हूल विद्रोह के महानायक सिदो-कान्हू की मोरहाबादी स्थिति प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। आज उनकी जयंती है। इस मौके पर विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं। दोनों नेताओं ने वीर शहीदों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि सिदो-कान्हू का संघर्ष आदिवासी समाज के अधिकार और सम्मान की लड़ाई का प्रतीक है। उन्होंने अंग्रेजों से लड़ते हुए अपने प्राणों की आहूति दी और शहीद हो गए। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और कार्यकर्ता शामिल हुए, जहां देशभक्ति और सम्मान का माहौल देखने को मिला। इस मौके पर राजनीतिक संदेश भी साफ था। सरकार ने एक बार फिर आदिवासी अस्मिता और इतिहास को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।