टीएमएच में इलाजरत मेहंदी के इलाज के खर्च की व्यवस्था करेंगे सरयू राय

जमशेदपुर में खौलती चाय से घायल बच्ची के इलाज का खर्च विधायक सरयू राय ने उठाने का भरोसा दिया, टाटा स्टील अस्पताल में बिना रुकावट जारी रहेगा पूरा इलाज

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है मेहंदी नामक एक युवती पर खौलती हुई चाय फेंकने के प्रकरण में गंभीर रुप से जख्मी हुई बिटिया के इलाज में धन की किल्लत नहीं होगी। इलाज तब तक चलेगा, जब तक वह स्वस्थ न हो जाए। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर उन्होंने लिखाः मनबढ़ शोहदों द्वारा चेहरे पर खौलती चाय फेंक देने से बुरी तरह घायल बच्ची मेंहदी के इलाज में कोताही नहीं होगी। टाटा स्टील प्रबंधन ने मेरा आग्रह मान लिया है कि बिल बकाया रहने पर भी इलाज चलता रहेगा। मैंने उन्हें आश्वस्त किया है कि बकाया इलाज खर्च की व्यवस्था मेरे स्तर से कर दी जाएगी। इस पोस्ट पर बेहद सकारात्मक प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

गौरतलब है कि जिस दिन यह घटना घटी, उसके दूसरे ही रोज श्री राय ने अपने जनसुविधा प्रतिनिधि नीरज सिंह, जदयू के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, जदयू के महानगर अध्यक्ष अजय कुमार आदि से टाटा मेन हॉस्पिटल जाने को कहा और यह भी ताकीद किया कि वह बिटिया के इलाज को सही तरह से देख लें। कहीं कोई दिक्कत न हो। उनके निर्देश पर लोग अस्पताल गए और घायल बिटिया मेहंदी के इलाज के बारे में पर्याप्त जानकारी ली। फिर सभी सूचनाएं श्री राय को दी गईं। यह पहला मौका नहीं है, जब श्री राय का बेहद संवेदनशील और मानवीय पक्ष सामने आया हो। अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में वह धर्म, जाति, पार्टी, विचारधारा से एकदम अलग होकर इंसानियत के नाते भी लोगों की मदद करते रहे हैं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।