ईवीएम वेयर हाउस का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजंत्री ने 29 अगस्त को नगड़ी स्थित ईवीएम वेयर हाउस का निर्धारित मासिक (बाह्य) निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था, रख-रखाव तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी व्यवस्थाओं का नियमित मूल्यांकन करना था। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी की कार्यशीलता तथा संपूर्ण परिसर की निगरानी व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि ईवीएम वेयर हाउस के संचालन एवं सुरक्षा से जुड़े प्रत्येक प्रावधान का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने उप निर्वाचन पदाधिकारी को निर्देशित किया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रत्येक माह निर्धारित समय पर वेयर हाउस की सुरक्षा, रख-रखाव और तकनीकी व्यवस्थाओं से संबंधित विस्तृत प्रतिवेदन समय पर निर्वाचन आयोग को भेजा जाए।निरीक्षण के दौरान जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी बिवेक कुमार सुमन एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।