

जमशेदपुर : पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल की सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा है कि कई तस्वीरें हैं जो जमशेदपुर के MGM अस्पताल की बदहाल व्यवस्था की हकीकत बयां कर रही है। अस्पताल परिसर के बाहर फैली गंदगी न सिर्फ स्वच्छता व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है, बल्कि मरीजों और उनके परिजनों के स्वास्थ्य के लिए भी खतरा बन सकती है। ऐसी अस्वच्छता से संक्रमण फैलने का जोखिम बढ़ सकता है। आखिर अस्पताल परिसर में स्वच्छता को लेकर इतनी लापरवाही क्यों?





