JSSC CGL पेपर लीक मामले में 4 सफल अभ्यर्थी गिरफ्तार, SIT की बड़ी कार्रवाई

JSSC CGL पेपर लीक मामले में झारखंड CID की SIT ने चार सफल अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से कथित कनेक्शन और भूमिका को लेकर पूछताछ जारी है।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: JSSC CGL पेपर लीक मामले में झारखंड CID की SIT ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच के दौरान SIT ने परीक्षा में सफल रहे चार अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अभ्यर्थियों में धनबाद के दीपक कुमार साव, विजय कुमार तिवारी, आनंद कुमार सिंह और बिहार के आरा निवासी उमेश कुमार राय शामिल हैं।

SIT की टीम पेपर लीक मामले की जांच लगातार आगे बढ़ा रही है। गिरफ्तार किए गए अभ्यर्थियों से उनकी परीक्षा में सफलता, पेपर लीक से कथित कनेक्शन और पूरे मामले में उनकी भूमिका को लेकर पूछताछ की जा रही है।

जांच एजेंसी को उम्मीद है कि आरोपियों से पूछताछ के दौरान पेपर लीक मामले से जुड़े कई अहम सुराग सामने आ सकते हैं। इसके आधार पर SIT आगे की कार्रवाई में जुटी है।

फिलहाल चारों अभ्यर्थियों से पूछताछ जारी है और जांच एजेंसी मामले से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।