मैक्स एस्टेट्स ने दिल्ली में खरीदी 85 एकड़ जमीन

मैक्स एस्टेट्स ने पश्चिमी दिल्ली में 84.71 एकड़ जमीन 420 करोड़ रुपये के शेयर अदला-बदली सौदे में खरीदी। कंपनी यहां आवासीय और वाणिज्यिक परियोजनाएं विकसित करे

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: रियल एस्टेट कंपनी मैक्स एस्टेट्स लिमिटेड ने प्रवर्तकों की जमीन रखने वाली कंपनियों से पश्चिमी दिल्ली में 84.71 एकड़ भूमि 420 करोड़ रुपये के शेयर अदला-बदली सौदे में खरीदी है। कंपनी इस जमीन पर आवासीय और वाणिज्यिक परियोजनाएं विकसित करेगी। उसे इन परियोजनाओं से 10,000-12,000 करोड़ रुपये की आय प्राप्त होने की उम्मीद है।

मैक्स एस्टेट्स ने कहा कि इस खरीद के साथ ही कंपनी ने दिल्ली के आवासीय बाजार में प्रवेश किया है। कंपनी दिल्ली-एनसीआर के गुरुग्राम और नोएडा में पहले से ही अपनी आवासीय परियोजनाएं विकसित कर रही है। कंपनी ने शनिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसने प्रवर्तकों के स्वामित्व वाली जमीन की नौ कंपनियों में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए शेयर खरीद समझौता किया है। ये कंपनियां सामूहिक रूप से 84.71 एकड़ जमीन की मालिक हैं। यह खरीद नकद रहित शेयर अदला-बदली सौदे के तहत की गई है। इसके लिए मैक्स एस्टेट्स शेयर जारी करेगी।

समझौते के तहत कंपनी करीब 70 लाख शेयर जारी करेगी, जिसकी कीमत 597.50 रुपये प्रति शेयर होगी। इन शेयरों का कुल मूल्य 420.2 करोड़ रुपये होगा। जमीन की मालिक नौ कंपनियां मैक्स एस्टेट्स की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनियां बन जाएंगी। मैक्स एस्टेट्स के वाइस चेयर एवं प्रबंध निदेशक साहिल वचानी ने कहा, ‘‘यह मैक्स एस्टेट्स के लिए एक महत्वपूर्ण सौदा है। इससे दिल्ली में हमारी पहली मौजूदगी होगी। यह राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का एकमात्र प्रमुख बाजार था, जहां अब तक हमारी मौजूदगी नहीं थी। ’’

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।