नयी दिल्ली : भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून की पूरे देश से वापसी हो गयी है और इसी दिन दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में उत्तर-पूर्व मानसून की बारिश शुरू हो गई।

आईएमडी ने बताया कि तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे में पूर्वोत्तर मानसून की गतिविधियां दर्ज की गईं।


