झारखंड में यहां आधा दर्जन तांत्रिकों को ग्रामीणों ने बना लिया बंधक, फिर दे दनादन..

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

साहिबगंज: आज के समय में तंत्र मंत्र और जादू टोना जैसी चीजों पर सामाजिक रूप से विश्वास करने को अंधविश्वास (Superstition) के सिवा और क्या कहा जा सकता है।

अंधविश्वास का एक उदाहरण साहिबगंज (Sahibganj) जिले में बोरियो के मंजवय गांव के सोगले टोला से सामने आया है।

बताया जाता है कि टोला के लोगों ने अंधेरे में जादू टोना करने का आरोप लगाते हुए आधा दर्जन तांत्रिकों को रातभर बंधक बनाकर अपने पास रखा और फिर उनकी जमकर पिटाई कर दी।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरंजन कच्छप अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर बंधक बनाए गए लोगों को मुक्त कराया और बोरियो CHC में भर्ती कराया।

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सलखु चंद्र हांसदा ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया।

थाना प्रभारी निरंजन कच्छप ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

इस तरह की जादू टोना की प्रक्रिया, इसके बाद भड़के ग्रामीण

कहा जा रहा है कि सोगले गांव निवासी मोहन मुर्मू मंगलवार देर रात खाना खाने के बाद अपने घर के बाहर टहल रहा था।

इसी क्रम में उसी गांव की बड़की मुर्मू ने मोहन उर्फ तलु मुर्मू को बुलाकर अपने साथ घर के पीछे बाड़ी में ले गई।

वहां पूर्व से ताला कुड़ी मुर्मू, मरंगमय मुर्मू, तलु टुडू, मरांगकुड़ी हांसदा, रगत बास्की पूर्व से जादू टोना कर रहे थे।

मोहन उर्फ तलु मुर्मू के पहुंचते ही उनलोगों ने मोहन उर्फ तलु को अपने वश में करने के लिए तंत्र मंत्र करने लगे।

इसके बाद तलु मुर्मू बेहोश हो गया। तलु मुर्मू को बेहोश कर उसके सिर के बाल काट कर जलाने लगे और एक अंगूठी पहनाई।

तलु किसी तरह से उन लोगों से बचकर गांव में ग्रामीणों को जानकारी दी।

इसके बाद ग्रामीणों ने सभी को रातभर बंधक बना लिया। उनकी जमकर पिटाई भी की।

Share This Article