ऑटो

करीब 70,000 में Hero Destini Prime हुआ लांच, कम दाम और ज्यादा खासियत के साथ

Hero Destini Prime Launched: Hero Motocorp के पॉपुलर स्कूटर डेस्टिनी को लोगों ने खूब पसंद किया था। इसी के साथ मार्किट में इसकी लूट मच गई थी।

बता दें कि इसी वेरिएंट का सबसे किफायती वेरिएंट Destiny Prime लॉन्च किया गया है, जिसकी एक्स शोरूम प्राइस 71,499 रुपये है।

इसी के साथ हीरो डेस्टिनी 125 के कुल 3 वेरिएंट हो गए हैं। सबसे सस्ता Variant Hero Destiny Prime के बाद डेस्टिनी 125 एक्सटेक एलएक्स की एक्स शोरूम प्राइस 79,248 रुपये और डेस्टिनी 125 एक्सटेक वीएक्स वेरिएंट की एक्स शोरूम प्राइस 85,738 रुपये है।

Hero Destini

3 कलर ऑप्शन मौजूद

हीरो डेस्टिनी 125 प्राइम को पर्ल Silver White, Nexus Blue और Noble Red जैसे 3 आकर्षक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

इस स्कूटर के इंजन Scooter Engineऔर पावर की बात करें तो इसमें 124.6cc का सिंगल सिलिंडर एयर कूल्ड इंजन देखने को मिलता है, जो कि 9 पीएस की मैक्सिमम पावर और 10.36 न्यूटन मीटर का पिक टॉर्क जेनरेट करता है।

हीरो मोटोकॉर्प का दावा है कि डेस्टिनी की माइलेज 56 kmpl तक की है। डेस्टिनी प्राइम के फ्रंट और रियर, दोनों में ड्रम ब्रेक्स, टेलिस्कोपिक फ्रंट फॉर्क्स और रियर मोनोशॉक सस्पेंशन दिए गए हैं।

भारत में बाकी कंपनियों के स्कूटर से मुकाबले के लिए हीरो ने डेस्टिनी का सस्ता वेरिएंट पेश किया है।

Hero Destini

Hero Destiny 125 प्राइम की खूबियाँ

हीरो डेस्टिनी 125 प्राइम के लुक और फीचर्स की बात करें तो इसमें एक्सटेक वेरिएंट की एलईडी लाइट्स के मुकाबले हैलोजन हेडलैंप मिलते हैं।

इसमें हेडलाइट के चारों तरफ दिखने वाले क्रोम ट्रीटमेंट भी नहीं हैं। इसमें एक्सटेक जैसा बैक रेस्ट भी नहीं है और ग्रैब रेल दिया गया है। बाद बाकी प्राइम के लुक और डिजाइन डेस्टिनी के अपर वेरिएंट जैसे ही हैं।

वहीं, खूबियों की बात करें तो इसमें डिजिटल इंसर्ट के साथ एनालॉग स्पीडोमीटर और अंडर सीट स्टोरेज में यूएसबी चार्जिंग पोर्ट दिए गए हैं। डेस्टिनी के इस किफायती वेरिएंट में कुछ टेक फीचर्स की कमी दिखती है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker