तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सखुआ पेड़ में मारी टक्कर, एक ही परिवार के आठ सदस्य…

टाटीझरिया थाना क्षेत्र के 17 माइल चौक के पास एक स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे सखुआ पेड में जोरदार टक्कर मारी।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग : टाटीझरिया थाना क्षेत्र के 17 माइल चौक के पास एक स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे सखुआ पेड में जोरदार टक्कर मारी। स्कॉर्पियो में एक ही परिवार के कुल नौ लोग सवार थे। जिनमें से चालक को छोड़ 8 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए।

घटना में शामिल लोग

स्कॉर्पियो (जेएच 05 बीजेड 9781) में सवार सभी बोकारो के बालीडीह में रहते हैं। इटखोरी के मलकडीहा निवासी नंदकिशोर सिंह (75), कलावती देवी (70) और इंद्रजीत सिंह (55) की मौत हो गई है।

नंदकिशोर सिंह और कलावती देवी पति – पत्नी हैं एवं इंद्रजीत सिंह उनका बेटा था। घायलों में नवीना देवी, चंदन कुमार सिंह, गुड़िया कुमारी, मंजू देवी, आरती कुमारी, जयकिशोर सिंह शामिल हैं। सभी लोग बोकारो वापस लौट रहे थे।

Share This Article