हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बुधवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने प्रधानमंत्री को 31 मई को हिमाचल आने का निमंत्रण दिया।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रधानमंत्री मोदी को हिमाचल प्रदेश आने का निमंत्रण दिया है। उन्होंने केंद्र सरकार के आठ वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर 31 मई को हिमाचल में राष्ट्र स्तरीय समारोह आयोजित करने का आग्रह किया।

राष्ट्र स्तरीय समारोह को आयोजित करना चाहता है हिमाचल

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश इस राष्ट्र स्तरीय समारोह को आयोजित करना चाहता है, जिसमें देश के सभी जिले शामिल होंगे। उन्होंने प्रदेश और प्रदेशवासियों के लिए प्रधानमंत्री के विशेष लगाव और प्रदेश का त्वरित विकास सुनिश्चित करने के लिए राज्य को सहयोग प्रदान करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के साथ राज्य में चल रही विभिन्न परियोजनाओं के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने हिमाचल को हरित राज्य बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार के ईमानदार और अथक प्रयासों से भी अवगत करवाया।

प्रधानमंत्री ने इस उद्देश्य को प्राप्त करने की दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने राज्य को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव राम सुभग सिंह भी उपस्थित

Share This Article