जहांगीरपुरी हिंसा के एक सप्ताह बाद हिंदुओं, मुसलमानों ने ‘तिरंगा यात्रा’ निकाली

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के जहांगीरपुरी इलाके में 16 अप्रैल को हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद हिंदुओं और मुसलमानों ने शांति और सौहार्द का संदेश देते हुए रविवार को सी-ब्लॉक में ‘तिरंगा यात्रा’ निकाली।

इलाके में सुरक्षा के लिए तैनात दिल्ली पुलिस की मदद से यह यात्रा निकाली गई। यात्रा में दोनों समुदायों के करीब 50 लोगों को शामिल होने की अनुमति दी गई थी।

यात्रा में शामिल लोगों ने तिरंगा लहराते हुए ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ जैसे नारे लगाए।

उन्होंने संदेश दिया है कि देश सबसे पहले आता है।’’

सी-ब्लॉक के कई निवासी सड़कों के किनारे खड़े रहे, जबकि अन्य ने अपनी खिड़कियों और बालकनी से रैली देखी। दर्शकों ने भी तिरंगा लहराया और रैली में शामिल लोगों पर पुष्पवर्षा की।

उत्तरी-पश्चिमी दिल्ली की पुलिस उपायुक्त ऊषा रंगनानी ने कहा, ‘‘इस रैली ने सौहार्द और शांति का संदेश दिया। दोनों समुदायों के सदस्यों ने दिखाया कि तिरंगा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संदेश दिया है कि देश सबसे पहले आता है।’’

तिरंगा यात्रा कुशल चौक से शुरू होकर पूरे सी-ब्लॉक का चक्कर लगाने के बाद कुशल चौक पर ही समाप्त हुई।

Share This Article