नयी दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) ने अपनी खदानों के विस्तार के लिए अगले पांच वर्ष में 7,188.90 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय की योजना बनाई है।
कंपनी चालू वित्त वर्ष में 450.51 करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय की योजना बना रही है। इसके बाद 2027 में 1,421.73 करोड़ रुपये, 2028 में 1,993.70 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। साथ ही 2029 में 2,227.18 करोड़ रुपये और 2030 में 1,095.48 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
हिंदुस्तान कॉपर की खनन विस्तार के लिए अगले पांच साल में 7,189 करोड़ रुपये के पूंजी व्यय की योजना
हिंदुस्तान कॉपर ने खदान विस्तार के लिए पांच वर्षों में 7,188.90 करोड़ रुपये निवेश योजना बनाई, उत्पादन बढ़ाने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर रहेगा कंपनी का फोकस

नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।
