होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया की सितंबर में वाहन बिक्री 24 प्रतिशत बढ़ी

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया की सितंबर बिक्री 24 प्रतिशत बढ़कर 7.06 लाख इकाई पहुंची, जबकि घरेलू बिक्री 26 प्रतिशत बढ़कर 6.36 लाख वाहन रही।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) की सितंबर में वाहन बिक्री 24 प्रतिशत बढ़कर 7,06,266 इकाई हो गई। पिछले साल इसी महीने में उसकी कुल स्कूटर और मोटरसाइकिल बिक्री 5,68,164 इकाई रही थी। मोटर वाहन विनिर्माता कंपनी ने बृहस्पतिवार को कहा कि सितंबर 2026 में उसकी घरेलू बिक्री 6,36,768 इकाई रही, जो पिछले साल इसी महीने में हुई 5,05,693 वाहनों की बिक्री से 26 प्रतिशत अधिक है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।