झारखंड में यहां खौफनाक वारदात, महिला का मांस नोचकर चबाकर खा गया हमलावर रिश्तेदार

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गुमला: जिले के घाघरा थाना क्षेत्र स्थित गम्हरिया में एक सास-बहू के साथ दरिंदगी की सारे हदें पार करने वाली वारदात सामने आई है, जहां दोनों महिलाओं को बेरहमी से पीटा गया।

वहीं, इस दौरान एक हमलावर ने रूह कंपाने वाली वारदात को अंजाम दिया, जब मारपीट के क्रम में एक महिला के शरीर का मांस दांत से नोच लिया और चबाकर खा गया।

इस खौफनाक घटना की शिकार महिलाएं रिश्ते में चाची सास और बहू हैं। पीटनेवाले भी उनके रिश्तेदार ही हैं। इन महिलाओं पर डायन होने का आरोप लगाया गया है।

दर्ज केस में उसने गांव के फगुवा गोप, बेनी गोप, पवन गोप व पंकज गोप को आरोपी बनाया है। उसने कहा कि शनिवार को 11 बजे वह अपनी बेटी के साथ खलिहान में धान मिसाई का कार्य कर रही थी।

इसी दौरान उपरोक्त लोग हाथ में बलुवा, टांगी व डंडा लिये खलिहान में पहुंचे और डायन कहकर उनपर व बेटी पर हमला कर दिया।

मारपीट के दौरान चिल्लाने पर लोगों को आते देख चारों हमलावर वहां से भाग कर मेरे घर गये। जहां मेरे पति रामकृष्णा गोप को मार कर घायल कर दिया। घायलावस्था में तीनों को आसपास के ग्रामीणों ने रेफरल अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज चल रहा है।

झारखंड में यहां खौफनाक वारदात, महिला का मांस नोचकर चबाकर खा गया हमलावर रिश्तेदार

थाने में जान बचाने की गुहार

ग्रामीणों के अनुसार, हमलावरों का कहना था कि दोनों ने डायन बिसाही कर पूरे गांव को बर्बाद कर दिया है। महिला के शरीर से मांस नोचकर चबा जानेवाले आरोपी की पहचान चामू उरांव के रूप में हुई है।

पीड़ित महिलाओं ने थाने में लिखित शिकायत कर जान बचाने की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी ने कहा मामले की जांच की जा रही है, डायन-बिसाही मामले को लेकर हत्या कर देना बहुत ही संगीन अपराध है। लोगों के अंदर जागरूकता की कमी है। पुलिस गांव-गांव में जाकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रही है।

घटना को लेकर ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। आरोपी फरार हैं। उन्हें पकड़ा जाएगा।

Share This Article