गुमला के घाघरा में भीषण सड़क हादसा, शादी में जा रहे दो युवकों की मौत

Archana Ekka
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Road Accident : गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के मौनीदह के समीप रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान पौड़ी सरना गांव निवासी 20 वर्षीय दीपक खेरवार और 19 वर्षीय अजीत उरांव के रूप में की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक अपने गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए मोटरसाइकिल से आदर गांव जा रहे थे।

इसी दौरान मौनीदह के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही घाघरा थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह और एएसआई गणेश दास पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर थाना लाया है। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए शवों को भेजा जाएगा।

Share This Article