ह्यूस्टन: अमेरिका में टेक्सास की 12 से अधिक नृत्य संस्थाओं और कलाकारों ने ‘इनक्रेडिबल इंडिया : कॉल ऑफ द फ्लूट’ नामक शास्त्रीय नृत्य कार्यक्रम में भाग लिया। ह्यूस्टन स्थित प्रसिद्ध मिलर आउटडोर थिएटर में आयोजित इस कार्यक्रम में छह शास्त्रीय नृत्य शैलियों और छह भारतीय भाषाओं के माध्यम से भगवान कृष्ण की दिव्य लीलाओं और कथाओं को प्रस्तुत किया गया। इस प्रस्तुति के माध्यम से ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ मनाई गई। साथ ही, भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस और अमेरिका के 250वें स्थापना वर्ष के अवसर पर दोनों देशों की साझा लोकतांत्रिक विरासत को भी रेखांकित किया गया।
ह्यूस्टन में भारतीय शास्त्रीय नृत्य कार्यक्रम में उमड़ी भारी भीड़
ह्यूस्टन में ‘इनक्रेडिबल इंडिया: कॉल ऑफ द फ्लूट’ कार्यक्रम में छह शास्त्रीय नृत्य शैलियों और भाषाओं से कृष्ण की लीलाएं प्रस्तुत हुईं, भारत-अमेरिका साझा विरासत का उत्सव मना।

विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।
